• होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • फैक्टचेक
  • अंदर की खबर
  • नौकरशाही
  • कारोबार
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • वायरल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • फैक्टचेक
  • अंदर की खबर
  • नौकरशाही
  • कारोबार
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • वायरल
Home»कारोबार»बजट में ‘छापेमारी राज और कर आतंक’ को खत्म किया जाना चाहिए: कांग्रेस
कारोबार

बजट में ‘छापेमारी राज और कर आतंक’ को खत्म किया जाना चाहिए: कांग्रेस

सच का सिपाहीBy सच का सिपाहीJanuary 22, 20253 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि मोदी सरकार की “प्रतिगामी नीतियों” ने भारत में निवेशकों का भरोसा तोड़ दिया है और व्यापार करने में आसानी (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) को “व्यापार करने में असुविधा” (अनईज ऑफ डूइंग बिजनेस) में बदल दिया है. केंद्रीय बजट से पहले विपक्षी दल ने कहा कि इसे ठीक करने के लिए आगामी बजट में “छापेमारी राज और कर आतंक” को खत्म करना होगा. पार्टी ने सरकार से भारतीय विनिर्माण नौकरियों की रक्षा के लिए कदम उठाने और मजदूरी व क्रय शक्ति को बढ़ाने के लिए निर्णायक कार्रवाई करने का भी आ”ान किया.

कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने कहा कि मोदी सरकार लंबे समय से भारत में “व्यापार करने में आसानी” में सुधार की इच्छा को लेकर ढिंढोरा पीटती रही है, लेकिन पिछले एक दशक में निजी निवेश में कमी ही देखने को मिली है. उन्होंने कहा कि निजी निवेश रिकॉर्ड निचले स्तर पर चला गया है और बड़ी संख्या में उद्योगपति भारत छोड़कर विदेश चले गए हैं.

उन्होंने एक बयान में कहा, “जीएसटी और आयकर को मिलाकर बनने वाली पेचीदा, दंडात्मक, और मनमानी कर व्यवस्था भारत की समृद्धि के लिए खतरा बनी हुई है. यह पूरी तरह कर आतंक जैसा है. इससे ‘व्यापार करने में आसानी’ की जगह ‘व्यापार करने में असुविधा’ को बढ़ावा मिल रहा है.” रमेश ने कहा कि निवेश का सबसे बड़ा घटक – निजी घरेलू निवेश 2014 से कमजोर रहा है, तथा प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान यह सकल घरेलू उत्पाद के 25-30 प्रतिशत के दायरे में रहा.

उन्होंने कहा, “पिछले दस वर्षों में यह गिरकर जीडीपी के 20-25 प्रतिशत के दायरे में आ गया है. निवेश में सुस्ती के साथ साथ उच्च नेटवर्थ वाले लोगों का बड़े पैमाने पर पलायन भी हुआ है. पिछले एक दशक में 17.5 लाख से अधिक लोगों ने दूसरे देश की नागरिकता ली है.” उन्होंने दावा किया कि अनुमानत? 2022 से 2025 के बीच 21,300 करोड़पति भारत छोड़ देंगे.

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “यह सब तीन कारणों से हो रहा है. सबसे पहले, जटिल जीएसटी. पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन के अनुसार, जीएसटी जिसे प्रधानमंत्री ने एक अच्छा और सरल कर घोषित किया था, उसमें उपकर समेत 100 अलग-अलग कर दरें हैं.” उन्होंने कहा कि दरों की बहुलता और भ्रम की स्थिति ने 2.01 लाख करोड़ रुपये की खतरनाक जीएसटी चोरी को बढ़ावा दिया है, जो वित्त वर्ष 2023 में दर्ज 1.01 लाख करोड़ रुपये से लगभग दोगुना है. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि 18,000 धोखाधड़ी वाली संस्थाओं का पर्दाफाश किया गया है, तथा कई अन्य का पता अब तक नहीं चल पाया है.

रमेश ने कहा, “भारत में चीनी आयात बेरोकटोक जारी है और 2023-24 में 85 अरब डॉलर का रिकॉर्ड व्यापार घाटा है. इससे भारतीय विनिर्माण को नुकसान पहुंचा है, खासकर श्रम आधारित क्षेत्रों में.” उन्होंने कहा कि तीसरा, कमजोर उपभोग और स्थिर मजदूरी ने व्यक्तिगत ऋण की आसान उपलब्धता के बावजूद भारत की उपभोग वृद्धि को कमजोर कर दिया है.

रमेश ने कहा, “प्रतिगामी नीतियों ने भारत में निवेशकों का विश्वास तोड़ दिया है. इसे ठीक करने के लिए बजट में छापेमारी राज और कर आतंक को खत्म करना होगा, भारतीय विनिर्माण क्षेत्र में नौकरियों की रक्षा और वेतन तथा क्रय शक्ति बढ़ाने के लिए निर्णायक कदम उठाने होंगे, जिससे भारतीय कारोबारियों को निवेश के लिए प्रोत्साहन मिलेगा. इससे कम कुछ भी नहीं चलेगा.”

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
सच का सिपाही
  • Website

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक वाहन प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

January 22, 2025

सप्ताह में 90 घंटे काम करना मुश्किल, गुणवत्ता रखती है मायने : भारतपे सीईओ

January 22, 2025

डब्ल्यूईएफ में प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीतियों को लेकर काफी रुचि : वैष्णव

January 22, 2025

न्यायालय ने येस बैंक के एटी-1 बॉण्ड को बट्टे खाते में डालने संबंधी याचिकाओं को दूसरी पीठ के पास भेजा

January 22, 2025

4 Comments

  1. Kate Allingham on September 8, 2026 10:34 pm

    Hey there

    I wanted to reach out and let you know about our new dog harness. It’s really easy to put on and take off – in just 2 seconds – and it’s personalized for each dog.
    Plus, we offer a lifetime warranty so you can be sure your pet is always safe and stylish.

    We’ve had a lot of success with it so far and I think your dog would love it.

    Get yours today with 50% OFF: https://caredogbest.com

    FREE Shipping – TODAY ONLY!

    All the best,

    Kate

  2. Amelia Sweeney on September 14, 2026 4:43 pm

    Good day,

    I hope you’re doing well. I wanted to let you know about our new BANGE backpacks and sling bags that just released.

    The bags are waterproof and anti-theft, and have a built-in USB cable that can recharge your phone while you’re on the go.

    Both bags are made of durable and high-quality materials, and are perfect for everyday use or travel.

    Order yours now at 50% OFF with FREE Shipping: http://bangeshop.com

    Best,

    Amelia

  3. Fernando Sammons on October 3, 2026 7:45 am

    Hi,

    I hope this email finds you well. I wanted to let you know about our new BANGE backpacks and sling bags that just released.

    Bange is perfect for students, professionals and travelers. The backpacks and sling bags feature a built-in USB charging port, making it easy to charge your devices on the go. Also they are waterproof and anti-theft design, making it ideal for carrying your valuables.

    Both bags are made of durable and high-quality materials, and are perfect for everyday use or travel.

    Order yours now at 50% OFF with FREE Shipping: http://bangeshop.com

    Best Wishes,

    Fernando

  4. Elissa Coulombe on October 9, 2026 1:57 pm

    Morning

    Looking to improve your posture and live a healthier life? Our Medico Postura™ Body Posture Corrector is here to help!

    Experience instant posture improvement with Medico Postura™. This easy-to-use device can be worn anywhere, anytime – at home, work, or even while you sleep.

    Made from lightweight, breathable fabric, it ensures comfort all day long.

    Grab it today at a fantastic 60% OFF: https://medicopostura.com

    Plus, enjoy FREE shipping for today only!

    Don’t miss out on this amazing deal. Get yours now and start transforming your posture!

    Cheers,

    Elissa

Leave A Reply

Demo
Top Posts

वर्दी के पीछे छिपी इंसानियत: पुलिसवालों की अनकही कहानी

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 9, 2025

सेवा के बावजूद संदेह, कर्तव्य के बावजूद आलोचना और धैर्य के बावजूद अपमान – यही है उस पुलिस की कहानी जो सब सहकर भी जनता की सुरक्षा में खड़ी है

November 12, 20252,324

CG Breaking news : “हैलो! आपके यहां बहुत गड़बड़ियां चल रही है” अफसर बनकर पत्रकारों का गैंग करता था ब्लैकमेलिंग, मास्टरमाईंड सहित चार गिरफ्तार

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 19, 2025
Don't Miss

रायपुर में शांतिपूर्ण रहा गणेश विसर्जन, 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की रही मौजूदगी

September 29, 2026

रायपुर। गणेश उत्सव और भव्य गणेश विसर्जन झांकी को लेकर रायपुर पुलिस की व्यापक सुरक्षा…

​DSP डॉ. प्रशांत देवांगन को पुलिस वीरता पदक, कबीरधाम जिले में खुशी की लहर

August 14, 2026

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 9 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ बरामद

February 24, 2026

जब वर्दी ने थामा विकास का हाथ: वनांचल में IG बालाजी राव सोमावार का संवेदनशील संदेश

February 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Demo
Most Popular

वर्दी के पीछे छिपी इंसानियत: पुलिसवालों की अनकही कहानी

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 9, 2025

सेवा के बावजूद संदेह, कर्तव्य के बावजूद आलोचना और धैर्य के बावजूद अपमान – यही है उस पुलिस की कहानी जो सब सहकर भी जनता की सुरक्षा में खड़ी है

November 12, 20252,324

CG Breaking news : “हैलो! आपके यहां बहुत गड़बड़ियां चल रही है” अफसर बनकर पत्रकारों का गैंग करता था ब्लैकमेलिंग, मास्टरमाईंड सहित चार गिरफ्तार

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 19, 2025
Our Picks

रायपुर में शांतिपूर्ण रहा गणेश विसर्जन, 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की रही मौजूदगी

September 29, 2026

​DSP डॉ. प्रशांत देवांगन को पुलिस वीरता पदक, कबीरधाम जिले में खुशी की लहर

August 14, 2026

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 9 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ बरामद

February 24, 2026
सच का सिपाही

सच का सिपाही एक समर्पित और निष्पक्ष समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य समाज में सत्य और पारदर्शिता का प्रचार करना है। हम अपने पाठकों को ताजगी से भरपूर, सटीक और तथ्यात्मक खबरें प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे पोर्टल पर आप देश-विदेश, राजनीति, समाज, खेल, संस्कृति, पर्यावरण, और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों की खबरें और विश्लेषण पा सकते हैं।

हमारा पोर्टल हर किसी को अपनी आवाज उठाने का अवसर प्रदान करता है। यहां, आप न केवल ताजगी से भरी खबरें पा सकते हैं, बल्कि अपने विचारों और अनुभवों को भी साझा कर सकते हैं। हमारी टीम हर समय अपनी खबरों की सटीकता और प्रामाणिकता पर ध्यान देती है, ताकि हमारे पाठक विश्वसनीय जानकारी प्राप्त कर सकें।

© 2026 सच का सिपाही
  • होम
  • प्राइवेसी पालिसी
  • कांटैक्ट

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Ad Blocker Enabled!
Ad Blocker Enabled!
Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.