• होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • फैक्टचेक
  • अंदर की खबर
  • नौकरशाही
  • कारोबार
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • वायरल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • फैक्टचेक
  • अंदर की खबर
  • नौकरशाही
  • कारोबार
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • वायरल
Home»कारोबार»प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक वाहन प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
कारोबार

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक वाहन प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

सच का सिपाहीBy सच का सिपाहीJanuary 22, 20253 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वाहनों की वैश्विक प्रदर्शनी ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ 2025 का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर के साथ नई गाड़ियों, कलपुर्जों और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 100 से अधिक नई पेशकश किये जाने की उम्मीद है। यह इस बार तीन स्थानों राष्ट्रीय राजधानी में भारत मंडपम तथा यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित की जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, एच डी कुमारस्वामी, जीतन राम मांझी, मनोहर लाल, पीयूष गोयल और हरदीप ंिसह पुरी तथा मोटर वाहन क्षेत्र के दिग्गजों की उपस्थिति में भारत मंडपम में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

वाहनों की यह प्रदर्शनी 17 से 22 जनवरी तक चलेगी। इसमें एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के वाहनों के साथ-साथ गाड़ियों से जुड़ी हर चीज देखने को मिलेगी। यानी इसमें वाहन विनिर्माताओं के साथ-साथ कलपुर्जा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, टायर और ऊर्जा भंडारण बनाने वालों से लेकर वाहन सॉफ्टवेयर कंपनियों के उत्पाद देखने को मिलेंगे।

वाहन प्रदर्शनी का विषय ‘सीमाओं से परे: भविष्य की वाहन मूल्य श्रृंखला का सह-निर्माण’ है। यह विषय वाहन क्षेत्र में सहयोग और नवोन्मेष को दर्शाता है। इसमें टिकाऊ और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी की प्रगति पर जोर होगा।
उल्लेखनीय है कि दो साल पर होने वाली भारत की प्रमुख वाहन प्रदर्शनी को अब ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ (भारत वाहन वैश्विक प्रदर्शनी) के साथ जोड़ा गया है। साथ ही 10 साल से अधिक समय तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने के बाद यह अपने मूल स्थान प्रगति मैदान (अब भारत मंडपम) में वापस आ रही है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के सहयोग से आयोजित वैश्विक वाहन प्रदर्शनी की मेजबानी उद्योग संगठन कर रहे हैं। इसमें सोसायटी आॅफ इंडियन आॅटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम), आॅटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया (एकमा), इंडिया एनर्जी स्टोरेज अलायंस (आईएसए), आॅटोमोटिव टायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एटीएमए), इंडियन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईसीईएमए), नासकॉम, इंडियन स्टील एसोसिएशन, मटेरियल रीसाइंिक्लग एसोसिएशन आॅफ इंडिया और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) शामिल हैं।

इसमें 5,100 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी शामिल होंगे। एक अनुमान के मुताबिक दुनियाभर से पांच लाख से अधिक लोग इसमें शिरकत कर सकते हैं। भारत मंडपम में वाहन खंड में, इलेक्ट्रिक वाहनों के सुर्खियों में रहने की उम्मीद है। प्रमुख वाहन कंपनी मारुति सुजुकी अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन, एसयूवी ई विटारा पेश करने की तैयारी में है। वहीं हुंदै मोटर इंडिया लि. पहली बार क्रेटा का ईवी संस्करण पेश करेगी।

लक्जरी यानी महंगी गाड़ियों के खंड में जर्मनी की र्मिसडीज-बेंज अपनी इलेक्ट्रिक ईक्यूएस मेबैक एसयूवी पेश करेगी जबकि इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट सीएलए और जी इलेक्ट्रिक एसयूवी को प्रर्दिशत करेगी। इसी तरह, बीएमडब्ल्यू अपनी नई बीएमडब्ल्यू एक्स3 पेश करने के अलावा पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बीएमडब्ल्यू आई7 पेश करेगी।

कुल मिलाकर, वाहन प्रदर्शनी में 40 से अधिक नए वाहन पेश किए जाने की उम्मीद है। यशोभूमि में 18-21 जनवरी, 2025 तक आयोजित होने वाले कलपुर्जों की प्रदर्शनी में लगभग सात देशों की 1,000 से अधिक इकाइयां भाग लेंगी। इसमें पांच देशों जापान, जर्मनी, दक्षिण कोरिया, ताइवान और ब्रिटेन के मंडप होंगे। वहीं अमेरिका, इजराइल और थाइलैंड की कंपनियां इसमें शामिल हो रही हैं। कलपुर्जों की प्रदर्शनी में 60 से अधिक नए उत्पाद और प्रौद्योगिकी पेश किये जाने की उम्मीद है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
सच का सिपाही
  • Website

Related Posts

बजट में ‘छापेमारी राज और कर आतंक’ को खत्म किया जाना चाहिए: कांग्रेस

January 22, 2025

सप्ताह में 90 घंटे काम करना मुश्किल, गुणवत्ता रखती है मायने : भारतपे सीईओ

January 22, 2025

डब्ल्यूईएफ में प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीतियों को लेकर काफी रुचि : वैष्णव

January 22, 2025

न्यायालय ने येस बैंक के एटी-1 बॉण्ड को बट्टे खाते में डालने संबंधी याचिकाओं को दूसरी पीठ के पास भेजा

January 22, 2025
Leave A Reply

Demo
Top Posts

वर्दी के पीछे छिपी इंसानियत: पुलिसवालों की अनकही कहानी

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 9, 2025

सेवा के बावजूद संदेह, कर्तव्य के बावजूद आलोचना और धैर्य के बावजूद अपमान – यही है उस पुलिस की कहानी जो सब सहकर भी जनता की सुरक्षा में खड़ी है

November 12, 20252,324

CG Breaking news : “हैलो! आपके यहां बहुत गड़बड़ियां चल रही है” अफसर बनकर पत्रकारों का गैंग करता था ब्लैकमेलिंग, मास्टरमाईंड सहित चार गिरफ्तार

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 19, 2025
Don't Miss

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 9 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ बरामद

February 24, 2026

कबीरधाम (छत्तीसगढ़) – जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे…

जब वर्दी ने थामा विकास का हाथ: वनांचल में IG बालाजी राव सोमावार का संवेदनशील संदेश

February 10, 2026

“कबीरधाम दौरे पर आईजी, पुलिसिंग में अनुशासन, संवेदनशीलता और पारदर्शिता पर जोर”

February 10, 2026

पदोन्नति पर बवाल, ईमानदार आईपीएस की अनदेखी से व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

January 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Demo
Most Popular

वर्दी के पीछे छिपी इंसानियत: पुलिसवालों की अनकही कहानी

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 9, 2025

सेवा के बावजूद संदेह, कर्तव्य के बावजूद आलोचना और धैर्य के बावजूद अपमान – यही है उस पुलिस की कहानी जो सब सहकर भी जनता की सुरक्षा में खड़ी है

November 12, 20252,324

CG Breaking news : “हैलो! आपके यहां बहुत गड़बड़ियां चल रही है” अफसर बनकर पत्रकारों का गैंग करता था ब्लैकमेलिंग, मास्टरमाईंड सहित चार गिरफ्तार

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 19, 2025
Our Picks

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 9 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ बरामद

February 24, 2026

जब वर्दी ने थामा विकास का हाथ: वनांचल में IG बालाजी राव सोमावार का संवेदनशील संदेश

February 10, 2026

“कबीरधाम दौरे पर आईजी, पुलिसिंग में अनुशासन, संवेदनशीलता और पारदर्शिता पर जोर”

February 10, 2026
सच का सिपाही

सच का सिपाही एक समर्पित और निष्पक्ष समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य समाज में सत्य और पारदर्शिता का प्रचार करना है। हम अपने पाठकों को ताजगी से भरपूर, सटीक और तथ्यात्मक खबरें प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे पोर्टल पर आप देश-विदेश, राजनीति, समाज, खेल, संस्कृति, पर्यावरण, और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों की खबरें और विश्लेषण पा सकते हैं।

हमारा पोर्टल हर किसी को अपनी आवाज उठाने का अवसर प्रदान करता है। यहां, आप न केवल ताजगी से भरी खबरें पा सकते हैं, बल्कि अपने विचारों और अनुभवों को भी साझा कर सकते हैं। हमारी टीम हर समय अपनी खबरों की सटीकता और प्रामाणिकता पर ध्यान देती है, ताकि हमारे पाठक विश्वसनीय जानकारी प्राप्त कर सकें।

© 2026 सच का सिपाही
  • होम
  • प्राइवेसी पालिसी
  • कांटैक्ट

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Ad Blocker Enabled!
Ad Blocker Enabled!
Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.