जांजगीर में पत्नी और तीन मासूम बेटियों की हत्या के आरोपी को कोर्ट ने चार बार अजीवन कारावास की सजा सुनायी है। आपको बता दे जांजगीर जिला के बलौदा थाना क्षेत्र में 31 जुलाई 2023 को एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने विवेचना कर कोर्ट के समक्ष वारदात से जुड़े साक्ष्य प्रस्तुत किये थे। जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए हत्यारे पति को एक-दो या तीन बार नहीं बल्कि चार बार आजीवन कारावास की कड़ी सजा सुनायी है। वहीं कोर्ट के इस फैसले पर जांजगीर…
Author: Sach Ka Sipahi
स्कूली बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। कलेक्टर के निर्देश पर अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल पिछले दिनों 9वीं के छात्र की मौत हो गयी थी। इस मामले में परिजनों ने छात्रावास प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाये थे। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुएकार्रवाई की मांग की थी। मामला जीपीएम जिले के पेंड्रा का है, जहां एकलव्य आदिवासी आवासीय छात्रावास लाटा में 9वीं एक छात्र की मौत हो गयी थी। एकलव्य आदर्श संयुक्त आवासीय विद्यालय लाटा के 9वी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की मौत मामले में जिला प्रशासन की बड़ी…
महासमुंद में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच हुए जोरदार टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गये। इस भीषण हादसे में कार में सवार राजस्व निरीक्षक सहित परिवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं एक अन्य की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना के बाद मौके पर पुलिस की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक ये हादसा खल्लारी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि राजस्व निरीक्षक ताहर सिंग ठाकुर अपने परिवार के साथ…
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार और अंबिकापुर में हुए दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। पहली घटना बलौदाबाजार की है, जहां तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। वहीं अंबिकापुर जिले में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ससुर-दामाद की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाओं पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सड़क दुर्घटना का पहला मामला बलौदाबाजार क्षेत्र का है। यहां होली की खुशियां मातम में बदल गयी। बताया जा रहा…
घर तक पानी की पहुंच न होने के कारण उन्हें हैंडपंपो, सार्वजनिक नलों, कुंओं या अन्य स्रोतों से रोज पूरे परिवार के लिए जल संकलन करना पड़ता है। रोजाना का यह श्रमसाध्य और समयसाध्य काम बारिश तथा भीषण गर्मी के दिनों में दुष्कर हो जाता है। कई इलाकों में गर्मियों में जलस्रोतों के सूख जाने के कारण दूर-दूर से पानी लाने की मजबूरी रहती है। परिवार के लिए पानी की व्यवस्था हर दिन का संघर्ष बन जाता है। महिलाओं के दिन के कई घंटे इसी काम में निकल जाते हैं। घर के आंगन में नल से गिर रही पानी की…
गन्ना किसानों से 20 लाख की धोखाधड़ी कर फरार आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार था, जिसे पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और सतत प्रयासों से पकड़ा। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रार्थी रूपेश चंद्रवंशी पिता राजकुमार चंद्रवंशी (उम्र 39 वर्ष), निवासी ग्राम रूसे, थाना पांडातराई, जिला कबीरधाम ने 04.03.2024 को थाना पांडातराई में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी ग्राम रूसे में गुड़ निर्माण की फैक्ट्री है। वर्ष 2023 में आरोपी ज्ञानप्रकाश गुप्ता, निवासी ककराला, थाना अलापुर, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) ने फैक्ट्री किराए पर…
विधानसभा परिसर में आज होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन हुआ, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित तमाम विधायकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। आयोजन का पूरा माहौल होली के उल्लास में सराबोर रहा। मंत्रियों और विधायकों ने पारंपरिक फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर विधानसभा सदस्य झूमते नजर आए। मंत्री-विधायकों के फाग गीतों से गूंजा विधानसभा परिसर होली मिलन समारोह में लोक परंपरा का विशेष रंग देखने को मिला। मंत्री-विधायकों द्वारा गाए गए फाग गीतों से विधानसभा परिसर में सांस्कृतिक समृद्धि की झलक दिखी।राजस्व…
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 911 पद खाली हैं। एक सवाल के जवाब में मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि पटवारी के स्वीकृत पद 5792 पद हैं, जबकि उसमें से 4881 पद कार्यरत और 911 पद खाली हैं। हमारे न्यूज चैनल के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे। https://chat.whatsapp.com/BkOjCXCYoXd0ZotxH0wDWM उसी तरह से आरआई के 1090 पदों में से 702 पद भरे हैं, जबकि 388 पद खाली हैं। वहीं तहसीलदार के 288 पदों में से 259 पद भरे हुए हैं, जबकि 29 खाली हैं। उसी तरह से नायब तहसीलदार के 444 पदों में से 304 पद…
रायपुर 12 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ पुलिस को चेकिंग के दौरान नोटों से भारी एक गाड़ी मिली है। पुलिस चेकिंग के दौरान एक inova कार में करीब साढ़े 4 करोड रुपए कैश बरामद हुआ है। पूरा मामला राजधानी रायपुर के आमानाका चेक पॉइंट का है। Whats group link जानकारी के मुताबिक कार में कुल तीन लोग सवार थे। भारत नंबर की है इनोवा कार चेकिंग पॉइंट पर रोकी गई थी। संदिग्ध गतिविधियों को देखकर पुलिस ने कार की चेकिंग की तो कार के अंदर एक चैंबर बना मिला, जिसमें करीब साढ़े चार करोड रुपए कैश रखे गए थे। पुलिस ने कैश…
रायपुर 11 मार्च 2025। विधानसभा में आज महतारी वंदन योजना का मुद्दा खूब गरमाया। कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के सवाल पर हुई नोंकझोंक और नारेबाजी के बाद विपक्ष ने सदन से वाकआउट कर दिया। दरअसल कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने महतारी वंदन योजना का लाभ कई महिलाओं को नहीं मिलने का मुद्दा उठा। जवाब में महिला बाल विकास मंत्री ने तंज कसते हुए ये कह दिया कि अगर मैं बोल दूंगी, तो आप कहेंगे कि पिछली सरकार पर दोष दे रहे हैं। मंत्री के इस जवाब के बाद विपक्षी विधायक भड़क गये और नारेबाजी करने लगे। दरअसल अपने जवाब में महिला…