Author: Sach Ka Sipahi

रायपुर से लगे खरोरा थाना क्षेत्र के मुड़ीपार स्थित आईटीबीपी (इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस) कैंप में एक बड़ी घटना हुई है। कैंप में तैनात एक सिपाही ने अपने ही वरिष्ठ अधिकारी, एएसआई को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गयी। जानकारी के अनुसार बिहार निवासी कांस्टेबल सरोज कुमार उम्र 32 साल ने हरियाणा निवासी एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया उम्र 56 साल की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना देर रात उस समय हुई जब सिपाही और एएसआई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि सिपाही ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से एएसआई…

Read More

बिलासपुर 16 मार्च 2025। अवैध संबंध की आशंका ने एक और विवाहिता की जान ले ली। अपने ही फूफा से संबंध होने के संदेह में पति ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि बुधवार सुबह खमतराई इलाके में नहर किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने जांच शुरू की और जल्द ही महिला की पहचान बंगालीपारा निवासी दुर्गा उर्फ एश्वर्या खैरवार के रूप में की। जांच…

Read More

प्यार की दुहाई देकर जिस गर्लफ्रेंड को घर से ले गया, उसी की आशिक ने हैवानियत कर जान ले ली। लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही एक युवती को उसके प्रेमी ने इतनी बेरहमी से पीटा कि सप्ताहभर बाद उसने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर की सहायता केंद्र पुलिस ने मृतका के परिजनों का बयान दर्ज कर केस डायरी कोरिया पुलिस को सौंप दी है। जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती सूरजमनिया कोरिया जिले के गुलियासरई निवासी नारायण सिंह के साथ दो साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। युवती के माता-पिता को…

Read More

जांजगीर में पत्नी और तीन मासूम बेटियों की हत्या के आरोपी को कोर्ट ने चार बार अजीवन कारावास की सजा सुनायी है। आपको बता दे जांजगीर जिला के बलौदा थाना क्षेत्र में 31 जुलाई 2023 को एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने विवेचना कर कोर्ट के समक्ष वारदात से जुड़े साक्ष्य प्रस्तुत किये थे। जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए हत्यारे पति को एक-दो या तीन बार नहीं बल्कि चार बार आजीवन कारावास की कड़ी सजा सुनायी है। वहीं कोर्ट के इस फैसले पर जांजगीर…

Read More

स्कूली बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। कलेक्टर के निर्देश पर अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल पिछले दिनों 9वीं के छात्र की मौत हो गयी थी। इस मामले में परिजनों ने छात्रावास प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाये थे। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुएकार्रवाई की मांग की थी। मामला जीपीएम जिले के पेंड्रा का है, जहां एकलव्य आदिवासी आवासीय छात्रावास लाटा में 9वीं एक छात्र की मौत हो गयी थी। एकलव्य आदर्श संयुक्त आवासीय विद्यालय लाटा के 9वी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की मौत मामले में जिला प्रशासन की बड़ी…

Read More

महासमुंद में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच हुए जोरदार टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गये। इस भीषण हादसे में कार में सवार राजस्व निरीक्षक सहित परिवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं एक अन्य की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना के बाद मौके पर पुलिस की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक ये हादसा खल्लारी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि राजस्व निरीक्षक ताहर सिंग ठाकुर अपने परिवार के साथ…

Read More

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार और अंबिकापुर में हुए दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। पहली घटना बलौदाबाजार की है, जहां तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। वहीं अंबिकापुर जिले में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ससुर-दामाद की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाओं पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सड़क दुर्घटना का पहला मामला बलौदाबाजार क्षेत्र का है। यहां होली की खुशियां मातम में बदल गयी। बताया जा रहा…

Read More

 घर तक पानी की पहुंच न होने के कारण उन्हें हैंडपंपो, सार्वजनिक नलों, कुंओं या अन्य स्रोतों से रोज पूरे परिवार के लिए जल संकलन करना पड़ता है। रोजाना का यह श्रमसाध्य और समयसाध्य काम बारिश तथा भीषण गर्मी के दिनों में दुष्कर हो जाता है। कई इलाकों में गर्मियों में जलस्रोतों के सूख जाने के कारण दूर-दूर से पानी लाने की मजबूरी रहती है। परिवार के लिए पानी की व्यवस्था हर दिन का संघर्ष बन जाता है। महिलाओं के दिन के कई घंटे इसी काम में निकल जाते हैं। घर के आंगन में नल से गिर रही पानी की…

Read More

गन्ना किसानों से 20 लाख की धोखाधड़ी कर फरार आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार था, जिसे पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और सतत प्रयासों से पकड़ा। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रार्थी रूपेश चंद्रवंशी पिता राजकुमार चंद्रवंशी (उम्र 39 वर्ष), निवासी ग्राम रूसे, थाना पांडातराई, जिला कबीरधाम ने 04.03.2024 को थाना पांडातराई में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी ग्राम रूसे में गुड़ निर्माण की फैक्ट्री है। वर्ष 2023 में आरोपी ज्ञानप्रकाश गुप्ता, निवासी ककराला, थाना अलापुर, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) ने फैक्ट्री किराए पर…

Read More

विधानसभा परिसर में आज होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन हुआ, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित तमाम विधायकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। आयोजन का पूरा माहौल होली के उल्लास में सराबोर रहा। मंत्रियों और विधायकों ने पारंपरिक फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर विधानसभा सदस्य झूमते नजर आए। मंत्री-विधायकों के फाग गीतों से गूंजा विधानसभा परिसर होली मिलन समारोह में लोक परंपरा का विशेष रंग देखने को मिला। मंत्री-विधायकों द्वारा गाए गए फाग गीतों से विधानसभा परिसर में सांस्कृतिक समृद्धि की झलक दिखी।राजस्व…

Read More