राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ता को 53 प्रतिशत करने का ऐलान आज बजट में कर दिया गया है। आने वाले महीने में ये राशि बढ़कर मिलेगाी। इस दौरान कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए होली के पहले महंगाई भत्ता में बढोत्तरी कर दी। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि शासकीय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता बढ़ाकर 53% कर दिया जायेगा एवं मार्च माह का वेतन, जो अप्रैल में देय होगा, बढ़े हुये महंगाई भत्ते के साथ दिया जायेगा । ड्रग्स के लिए 10 जिला में एंटी नारकोटिक्स टास्क के लिए 30 करोड़ का प्रावधान CISF की तर्ज…
Author: Sach Ka Sipahi
स्कूली बच्चों को छात्रवृत्ति का मुद्दा आज विधानसभा में उठा। कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने गत वर्षों में छात्रवृत्ति नहीं मिलने का मुद्दा मुठाया। सवाल के जवाब में मंत्री रामविचार नेताम ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति का भुगतान मार्च से मार्च तक वितरण किया जाता है। मंत्री ने बताया कि बजट के बाद जल्द छात्रवृत्ति का वितरण कर दिया जाएगा। चातुरी नंद ने मार्च में छात्रवृत्ति के वितरण पर सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि छात्रवृति वितरण में देरी से छात्रों को उसका लाभ नहीं मिलता है। जवाब में मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि तीन या छः महीने…
गुंडाराजगुडेम माओवादियों के मारे गयें माओवादियों की स्थायी समिति में सक्रिय महिला माओवादी सोडी लिंगे एसीएम एवं पुरुष माओवादी पोडियाम हड़मा एसीएम कैडर के रूप में हुई है। मारे गए माओवादियों में कुल 10 लाख के इनामी हार्डकोर माओवादी शामिल हैं। 1 नाग बीजील लॉन्चर, 01 नाग 12 बोर रायफल सहित भारी मात्रा में विघटित सामग्री, साहित्य साहित्य और अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद। पुलिस अधीक्षक सुकामा किरण चव्हाण द्वारा बताया गया कि दिनांक 28.02.2025 को जिला सुकामा में सुरक्षा बलों के विरोधी अभियान में 203 कोबरा की संयुक्त पार्टी के शीर्ष माओवादियों की उपस्थिति गुंडाराजगुडेम क्षेत्र में हुई थी।…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुमोदन किया गया। वर्ष 2025-26 की आबकारी नीति वर्ष 2024-25 की भांति होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 674 मदिरा दुकानें तथा आवश्यकता अनुसार प्रीमियम मदिरा दुकानें संचालित करने का निर्णय भी यथावत् रखा गया है। देशी मदिरा की आपूर्ति पूर्ववत् रेट ऑफर प्रभावी रहेगा। विदेशी मदिरा थोक क्रय, वितरण छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा होगा। मदिरा पर लागू अधोसंरचना विकास शुल्क यथावत् रहेगा।…
कबीरधाम पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही है। पुलिस मुख्यालय एवं पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में तथा डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी एवं डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है साथ ही गांजा के प्रकरणों में एंड टू एंड विवेचना कर सोर्स और डेस्टिनेशन का पता लगाया जा रहा है। इसी क्रम में मामले में आज पांचवें आरोपी…
नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित मेयर एवं समर्थकों का शपथ ग्रहण समारोह आज अंबिकापुर में पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह की उपस्थिति में डेमोक्रेट श्री विलास भोसकर ने 8-8 के समूह में शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगर निगम अंबिकापुर का यह शपथ ग्रहण जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक विचारधारा और नगर के विकास के प्रति खंड का प्रतीक है। नगर सरकार के ‘अटल विश्वास पत्र’ में सभी वादों को पूरा करने के लिए मान्यता है। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर…
छत्तीसगढ़ में अब नक्सलियों का सफाया होता जा रहा है, लेकिन उनके स्थान पर अब नकली नक्सली बनने लगे हैं। नकली पुलिस, नकली आईएएस, नकली आईपीएस जैसे लोगों की कारगुजारी तो आपने सुनी ही होगी, अब छत्तीसगढ़ में नकली नक्सलियों की कारगुजारी भी सामने आयी है। ये फर्जी नक्सली खौफ फैलाकर पैसा वसूली किया करते थे। बलरामपुर पुलिस ने दो फर्जी नक्सली को गिरफ्तार किया है। ये दोनो नक्सली संगठन के नाम पर गांव में बैनर पोस्टर लगाते थे और वसूली करते थे। [01/03, 10:59 pm] tikanandkharanshu123: दरअसल 3 फरवरी को जिले के सरहदी गांव के निर्माणाधीन सड़क पर बैनर…
लोहारा, 01 मार्च 2025 – नगर पंचायत स लोहारा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज माँ शीलता मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व नगर पंचायत प्रशासन ने किया, जिसमें उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उत्साह और गरिमा से भरा आयोजन शपथ ग्रहण समारोह में नगर के गणमान्य नागरिकों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं आम जनता की भारी भीड़ उमड़ी। लगभग 150-200 लोगों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी ऐतिहासिक बना दिया। नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभी पार्षदों ने विधिवत…
दंतेवाड़ा जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है। पुलिस विभाग में एएसआई पद पर कार्यरत रहे सोमारू कड़ती ने नौकरी छोड़कर चुनावी मैदान में उतरने का साहसिक निर्णय लिया और भाजपा एवं कांग्रेस—दोनों समर्थित प्रत्याशियों को हराते हुए जिला पंचायत सदस्य पद पर शानदार जीत दर्ज की। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 08 से निर्दलीय प्रत्याशी सोमारू कड़ती ने 1100 से अधिक मतों से जीत हासिल की, जबकि उन्होंने सरपंच पद के लिए भी 100 से अधिक वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया। यह जीत क्षेत्र की जनता की बदली…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पंचायत पदाधिकारियों के मानदेय में संशोधन की घोषणा की है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए इस निर्णय के अनुसार, नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को अब पहले से अधिक मानदेय मिलेगा। यह संशोधन 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा और इससे ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। मानदेय में वृद्धि का उद्देश्य छत्तीसगढ़ सरकार का कहना है कि पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीण विकास की रीढ़ होते हैं। उनकी भूमिका को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मानदेय में संशोधन का निर्णय लिया है। इससे पंचायत प्रतिनिधियों को अपनी…