• होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • फैक्टचेक
  • अंदर की खबर
  • नौकरशाही
  • कारोबार
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • वायरल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • फैक्टचेक
  • अंदर की खबर
  • नौकरशाही
  • कारोबार
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • वायरल
Home»छत्तीसगढ़»सब स्टेशन में लगी आग बुझायी गयी: 12 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से आग पर पाया काबू, 200 लोगों से अधिक की टीम लगी रही आग बुझाने में
छत्तीसगढ़

सब स्टेशन में लगी आग बुझायी गयी: 12 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से आग पर पाया काबू, 200 लोगों से अधिक की टीम लगी रही आग बुझाने में

Sponsored By: TIKANAND KHARANSHUMarch 18, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

17 मार्च की सुबह कोतरा रोड स्थित सीएसपीडीसीएल के एरिया सब स्टेशन के वेयर हाउस में भीषण आग लग गई थी जिस पर कुछ घंटों की मेहनत के बाद काबू पा लिया गया। कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभाली। सोमवार, 17 मार्च की सुबह 9.30 बजे कोतरा रोड के विद्युत सब स्टेशन में आग लग गई। यह आग वेयर हाउस में रखे गए ट्रांसफॉर्मर्स और इलेक्ट्रिक केबल में लगी थी। इसकी सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने पूरे प्रशासनिक अमले को अलर्ट करते हुए आग को काबू करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने शहर के सभी थानों से सुरक्षा बल को घटनास्थल पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए।

नगर सेना और नगर निगम की टीमें फायर ब्रिगेड और वॉटर टैंकर के साथ वेयर हाउस में लगी आग बुझाने का काम शुरू किया। इसके साथ ही जिले के अन्य उद्योगों जेएसपीएल, जेएसडब्ल्यू, एनटीपीसी, अदानी, मोनेट से भी तत्काल फायर ब्रिगेड बुलवाए गए। कलेक्टर श्री गोयल भी तत्काल घटनास्थल से लगे गजानंदपुरम कॉलोनी पहुंचे। रिहायशी इलाका होने के चलते जरूरी था कि यहां सबसे पहले सुरक्षा के इंतेज़ाम किए जाएं। वेयरहाउस की दीवार से लगे घरों को खाली कराया गया। लोगों को घरों से सिलेंडर निकालने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री गोयल और पुलिस अधीक्षक श्री पटेल के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम यहां राहत एवं बचाव कार्य में लगे रहे। कॉलोनी की ओर से फायर ब्रिगेड के जरिए आग पर काबू पाया गया, जिससे आग आगे कॉलोनी की ओर न फैले। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी कॉलोनी और घटनास्थल पर एम्बुलेंस और जरूरी दवाओं के साथ तैनात रखा गया था। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के इंतेज़ाम सुनिश्चित किए जा रहे थे।

वेयर हाउस में आग बुझाने के लिए नगर सेना, उद्योगों के फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीम, सुरक्षा बल, सीएसपीडीसीएल सहित करीब 200 लोगों से अधिक की टीम लगी रही। जिला सेनानी श्री बी कुजूर ने बताया कि यहां करीब 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थी। इसके अलावा जांजगीर, सक्ति, कोरबा और दुर्ग से भी दमकल की गाड़ियां भी एहतियातन बुलवाई गई थी। हालांकि उनके पहुंचने से पहले रायगढ़ में मौजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से आग पर काबू पा लिया गया था। चूंकि आग इलेक्ट्रिक मैटेरियल्स में लगी थी इसलिए पानी के साथ फोम का इस्तेमाल आग बुझाने में किया गया है। आग को नियंत्रित करने के बाद केबल्स को हटाकर भी आग बुझाया गया। इस घटना से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय के साथ नगर निगम से करीब 70 लोगों की टीम जेसीबी और टैंकर्स के साथ जुटी हुई थी। जेसीबी से वेयर हाउस के कैंपस में फायर ब्रिगेड के आने जाने के लिए दीवार को तोड़कर रास्ता बनाया गया। जिससे चारों ओर से आग पर काबू पाया जा सके। फायर बिग्रेड की गाड़ियों में पानी भरने के लिए नगर निगम ने 4 रिफिलिंग प्वाइंट बनाए थे। वहीं होटल ट्रिनिटी ने भी पानी रिफिल करने में सहयोग प्रदान किया। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी व उनकी टीम ने उद्योगों और अन्य जिलों से आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की व्यवस्था के लिए समन्वय कर जरूरी इंतेज़ाम किए गए। वहीं नगर निगम के द्वारा आग बुझाने में लगे लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से पेयजल, भोजन, नाश्ते और उनके रुकने सहित अन्य जरूरी इंतेज़ाम करवाया गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने शहर की सभी थानों के टीआई और स्टाफ को घटनास्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया गया था।

 

सीएसपीआकाश शुक्ला, डीएसपी साइबर अनिल विश्वकर्मा और डीएसपी मुख्यालय सुशांतो बनर्जी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। ट्रैफिक पुलिस और हाइवे पेट्रोलिंग की गाड़ी भी डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में यातायात व्यवस्था संभालने और फायर ब्रिगेड को घटनास्थल तक पहुंचने में व्यवस्था बनाने में लगी हुई थी।

 

एसईसीएसपीडीसीएल मनीष तनेजा ने बताया कि वेयर हाउस में रखे गए फेल्ड ट्रांसफार्मर और इलेक्ट्रिक केबल में आग लगी है। उन्होंने बताया कि अभी के आंकलन में करीब 150 फेल्ड ट्रांसफार्मर आग लगने से नष्ट हुए हैं। जिला सेनानी श्री बी कुजूर ने बताया कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। केबल्स को हटाकर सुनिश्चित किया जा रहा है कि आग पूरी तरह से बुझ जाए। उन्होंने बताया कि आग पूरी तरह बुझने तक टीम यहां तैनात रहेगी और फायर ब्रिगेड को भी स्टैंड बाय पर रखा जाएगा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Sach Ka Sipahi
  • Website

Related Posts

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 9 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ बरामद

February 24, 2026

जब वर्दी ने थामा विकास का हाथ: वनांचल में IG बालाजी राव सोमावार का संवेदनशील संदेश

February 10, 2026

“कबीरधाम दौरे पर आईजी, पुलिसिंग में अनुशासन, संवेदनशीलता और पारदर्शिता पर जोर”

February 10, 2026

पदोन्नति पर बवाल, ईमानदार आईपीएस की अनदेखी से व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

January 28, 2026

वास्तविकता के साथ सजीव प्रदर्शन, सुरक्षित यातायात का प्रभावशाली संदेश देती कबीरधाम पुलिस की गणतंत्र दिवस झांकी

January 26, 2026

कुसूमघटा में ताश-पत्ती पर जुआ खेल रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 1.06 लाख रुपये जप्त

November 25, 2025

Comments are closed.

Demo
Top Posts

वर्दी के पीछे छिपी इंसानियत: पुलिसवालों की अनकही कहानी

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 9, 2025

सेवा के बावजूद संदेह, कर्तव्य के बावजूद आलोचना और धैर्य के बावजूद अपमान – यही है उस पुलिस की कहानी जो सब सहकर भी जनता की सुरक्षा में खड़ी है

November 12, 20252,324

CG Breaking news : “हैलो! आपके यहां बहुत गड़बड़ियां चल रही है” अफसर बनकर पत्रकारों का गैंग करता था ब्लैकमेलिंग, मास्टरमाईंड सहित चार गिरफ्तार

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 19, 2025
Don't Miss

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 9 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ बरामद

February 24, 2026

कबीरधाम (छत्तीसगढ़) – जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे…

जब वर्दी ने थामा विकास का हाथ: वनांचल में IG बालाजी राव सोमावार का संवेदनशील संदेश

February 10, 2026

“कबीरधाम दौरे पर आईजी, पुलिसिंग में अनुशासन, संवेदनशीलता और पारदर्शिता पर जोर”

February 10, 2026

पदोन्नति पर बवाल, ईमानदार आईपीएस की अनदेखी से व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

January 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Demo
Most Popular

वर्दी के पीछे छिपी इंसानियत: पुलिसवालों की अनकही कहानी

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 9, 2025

सेवा के बावजूद संदेह, कर्तव्य के बावजूद आलोचना और धैर्य के बावजूद अपमान – यही है उस पुलिस की कहानी जो सब सहकर भी जनता की सुरक्षा में खड़ी है

November 12, 20252,324

CG Breaking news : “हैलो! आपके यहां बहुत गड़बड़ियां चल रही है” अफसर बनकर पत्रकारों का गैंग करता था ब्लैकमेलिंग, मास्टरमाईंड सहित चार गिरफ्तार

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 19, 2025
Our Picks

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 9 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ बरामद

February 24, 2026

जब वर्दी ने थामा विकास का हाथ: वनांचल में IG बालाजी राव सोमावार का संवेदनशील संदेश

February 10, 2026

“कबीरधाम दौरे पर आईजी, पुलिसिंग में अनुशासन, संवेदनशीलता और पारदर्शिता पर जोर”

February 10, 2026
सच का सिपाही

सच का सिपाही एक समर्पित और निष्पक्ष समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य समाज में सत्य और पारदर्शिता का प्रचार करना है। हम अपने पाठकों को ताजगी से भरपूर, सटीक और तथ्यात्मक खबरें प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे पोर्टल पर आप देश-विदेश, राजनीति, समाज, खेल, संस्कृति, पर्यावरण, और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों की खबरें और विश्लेषण पा सकते हैं।

हमारा पोर्टल हर किसी को अपनी आवाज उठाने का अवसर प्रदान करता है। यहां, आप न केवल ताजगी से भरी खबरें पा सकते हैं, बल्कि अपने विचारों और अनुभवों को भी साझा कर सकते हैं। हमारी टीम हर समय अपनी खबरों की सटीकता और प्रामाणिकता पर ध्यान देती है, ताकि हमारे पाठक विश्वसनीय जानकारी प्राप्त कर सकें।

© 2026 सच का सिपाही
  • होम
  • प्राइवेसी पालिसी
  • कांटैक्ट

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Ad Blocker Enabled!
Ad Blocker Enabled!
Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.