रायपुर से लगे खरोरा थाना क्षेत्र के मुड़ीपार स्थित आईटीबीपी (इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस) कैंप में एक बड़ी घटना हुई है। कैंप में तैनात एक सिपाही ने अपने ही वरिष्ठ अधिकारी, एएसआई को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गयी।
जानकारी के अनुसार बिहार निवासी कांस्टेबल सरोज कुमार उम्र 32 साल ने हरियाणा निवासी एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया उम्र 56 साल की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना देर रात उस समय हुई जब सिपाही और एएसआई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विवाद इतना बढ़ा कि सिपाही ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से एएसआई पर गोली चला दी। गोली लगते ही एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित सिपाही को कैंप में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी कॉन्स्टेबल सरोज कुमार (32) बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। वहीं मृतक ASI देवेंद्र सिंह दहिया (56) हरियाणा के रहने वाले थे। दोनों रायपुर के ITBP 38Bवीं बटालियन के कॉलोनी में ही रहते थे। आरोपी आरक्षक सरोज कुमार के 5 और 3 साल के दो बेटे हैं। आरोपी परिवार के साथ ही रहता था।
बताया जा रहा है कि वर्दी के टर्नआउट में कमी होने पर विवाद हुआ। इसके बाद आक्रोशित सिपाही सरोज कुमार ने ASI देवेंद्र सिंह दहिया पर इंसास राइफल से करीब 20 राउंड फायरिंग कर दी। आरोपी सिपाही ने ASI को मौके पर की मौत के घाट उतार दिया।आरोपी कांस्टेबल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मौके पर फॉरेंसिक की टीम भी पहुंच चुकी है। घटना के बाद हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।