Promotion News : छत्तीसगढ़ में बहुप्रतिक्षित प्राचार्य प्रमोशन से जुड़ी अपडेट है। प्राचार्य पदोन्नति को लेकर PSC में चल रही DPC खत्म हो गयी है। अब जल्द ही प्राचार्य प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी हा जायेगी। जानकारी के मुताबिक कुल 2934 प्राचार्य की पदोन्नति के लिए डीपीसी हुई है।
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा व्याख्याता,व्याख्याता(एल बी) एवं प्रधानाध्यापक माध्यमिक विद्यालय से प्राचार्य पदोन्नति हेतु छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में 2934 पदों की डीपीसी 10 मार्च को पूरी हुई।
छत्तीसगढ़ प्राचार्य पदोन्नति फोरम के घटक संगठन के प्रांताध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि डीपीसी की कार्यवाही विवरण तैयार कर लोक सेवा आयोग सचिव स्कूल शिक्षा को पदस्थापना आदेश जारी करने के लिए भेजेंगे।
पदस्थापना काउंसलिंग के माध्यम से कराए जाने की पूर्ण संभावना है। पदोन्नति की डीपीसी को लेकर प्राचार्य पदोन्नति फोरम के सभी घटक संगठनों के प्रांताध्यक्ष साथियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।
सूची भेजी जायेगी शिक्षा विभाग को
वहीं टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि 2934 प्राचार्य की पदोन्नति हेतु सभी संवर्ग – व्याख्याता नियमित, व्याख्याता एल बी व प्रधान पाठक की डीपीसी कल 10 मार्च को पूरी हो गयी है। जल्द ही कार्यवाही विवरण के साथ पदोन्नति सूची स्कूल शिक्षा विभाग को भेजा जाएगा, फिर शिक्षा विभाग द्वारा पदस्थापना किया जाएगा