• होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • फैक्टचेक
  • अंदर की खबर
  • नौकरशाही
  • कारोबार
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • वायरल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • फैक्टचेक
  • अंदर की खबर
  • नौकरशाही
  • कारोबार
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • वायरल
Home»छत्तीसगढ़»कबीरधाम पुलिस का नशे के कारोबार पर लगातार प्रहार जारी, उड़ीसा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर नेटवर्क से जुड़े एक और आरोपी की गिरफ्तारी
छत्तीसगढ़

कबीरधाम पुलिस का नशे के कारोबार पर लगातार प्रहार जारी, उड़ीसा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर नेटवर्क से जुड़े एक और आरोपी की गिरफ्तारी

Sponsored By: Tikanand kharanshuFebruary 28, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
https://sachkasipahi.com/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250228-WA0022.mp4

पुलिस मुख्यालय एवं पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार कबीरधाम पुलिस द्वारा नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी के संगठित नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
– उड़ीसा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से जुड़े गांजा तस्करी नेटवर्क की कड़ी में पुलिस ने अब चौथे आरोपी रघुवीर उर्फ बिल्लू राउत को गिरफ्तार किया है, जो उड़ीसा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में सप्लाई करता था।

अब तक की गई कार्रवाई

गत 07.01.2025 को चौकी दशरंगपुर, थाना पिपरिया के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर वाहन चेकिंग के दौरान हुंडई वेन्यु कार (CG-07-BX-5675) से 6.320 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। इस मामले में थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक 10/2025, धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर धनराज पवार और मोहम्मद इरफान खान को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया था। विवेचन के बाद गांजा की ऑनलाइन खरीदी करने वाले आरोपी शिवम यादव निवासी खैरागढ़ को दिनांक 26.02.2025 को गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा गया था     

मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपी 

1. धनराज पवार पिता राजू पवार, निवासी वार्ड नं. 48, नंदनी चौक, राजनांदगांव (7 जनवरी 2025 को)
2. मोहम्मद इरफान खान पिता अब्दुल रहमान, निवासी वार्ड नं. 14, स्टेशन पारा, थाना सिटी कोतवाली, राजनांदगांव (7 जनवरी 2025 को)
3. शिवम यादव पिता विजय यादव, निवासी दुर्गा मंच के बाजू, खैरागढ़, छ.ग. (ऑनलाइन भुगतान से जुड़ा) – जिसे दो दिन पूर्व 26 फरवरी 2025 को गिरफ्तार किया गया था।
4. रघुवीर उर्फ बिल्लू राउत पिता अंजोर राउत, निवासी ग्राम नर्रा, थाना कोमाखान, जिला महासमुंद (लेटेस्ट गिरफ्तारी)

अब तक जप्त सामग्रियां
– गांजा – 6.320 किलोग्राम (कीमत ₹63,200/-)
– हुंडई वेन्यु कार (CG-07-BX-5675) (कीमत ₹6,00,000/-)
– 4 टचस्क्रीन मोबाइल (कुल कीमत ₹34,000/-)
– कुल जप्त सामग्री की कीमत – ₹6,97,200/-

चौथे आरोपी की गिरफ्तारी एवं मास्टरमाइंड सप्लायर की पहचान

इस मामले की गहन विवेचना के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि धनराज पवार और मोहम्मद इरफान खान को गांजा सप्लाई करने वाला मुख्य सप्लायर रघुवीर उर्फ बिल्लू राउत है, जो छत्तीसगढ़-उड़ीसा बॉर्डर पर स्थित ग्राम नर्रा, थाना कोमाखान, जिला महासमुंद का रहने वाला है। इस पर साइबर सेल की मदद से तकनीकी विश्लेषण कर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई और 27.02.2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह उड़ीसा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था।

पुलिस को अब इस नेटवर्क के बड़े सप्लायर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर उड़ीसा में सप्लाई चैन के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरे प्रकरण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी एवं श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में, तथा थाना प्रभारी कोतवाली श्री लालजी सिन्हा के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। प्रकरण की विवेचना उप निरीक्षक रजनीकांत दीवान द्वारा की जा रही है, जिन्होंने तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से आरोपियों की संलिप्तता को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, एएसआई चंद्रकांत तिवारी, संजीव तिवारी, हेड कांस्टेबल चुम्मन साहू, आरक्षक संदीप शुक्ला, नरेंद्र चंद्रवंशी एवं राजेंद्र साहू एवं थाना कोतवाली व साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस, कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रैकिंग के माध्यम से इस पूरे नेटवर्क की पहचान की, जिससे आरोपियों तक पहुंचना संभव हो सका।

*आगे की कार्रवाई

https://sachkasipahi.com/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250228-WA0016.mp4

– पुलिस अब उड़ीसा के मुख्य सप्लायर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
– पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस सोर्स से लेकर डेस्टिनेशन तक सख्त कार्रवाई कर रही है।
– नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने इस कार्रवाई को नशे के कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताते हुए कहा कि कबीरधाम पुलिस इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि उन्हें गांजा, नशीली गोलियों, ड्रग्स या अन्य मादक पदार्थों की अवैध बिक्री व परिवहन की कोई भी सूचना प्राप्त हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि तस्करों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जा सके।

कबीरधाम पुलिस: नशामुक्त और सुरक्षित समाज के लिए संकल्पबद्ध।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Sach Ka Sipahi
  • Website

Related Posts

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 9 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ बरामद

February 24, 2026

जब वर्दी ने थामा विकास का हाथ: वनांचल में IG बालाजी राव सोमावार का संवेदनशील संदेश

February 10, 2026

“कबीरधाम दौरे पर आईजी, पुलिसिंग में अनुशासन, संवेदनशीलता और पारदर्शिता पर जोर”

February 10, 2026

पदोन्नति पर बवाल, ईमानदार आईपीएस की अनदेखी से व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

January 28, 2026

वास्तविकता के साथ सजीव प्रदर्शन, सुरक्षित यातायात का प्रभावशाली संदेश देती कबीरधाम पुलिस की गणतंत्र दिवस झांकी

January 26, 2026

कुसूमघटा में ताश-पत्ती पर जुआ खेल रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 1.06 लाख रुपये जप्त

November 25, 2025

Comments are closed.

Demo
Top Posts

वर्दी के पीछे छिपी इंसानियत: पुलिसवालों की अनकही कहानी

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 9, 2025

सेवा के बावजूद संदेह, कर्तव्य के बावजूद आलोचना और धैर्य के बावजूद अपमान – यही है उस पुलिस की कहानी जो सब सहकर भी जनता की सुरक्षा में खड़ी है

November 12, 20252,324

CG Breaking news : “हैलो! आपके यहां बहुत गड़बड़ियां चल रही है” अफसर बनकर पत्रकारों का गैंग करता था ब्लैकमेलिंग, मास्टरमाईंड सहित चार गिरफ्तार

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 19, 2025
Don't Miss

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 9 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ बरामद

February 24, 2026

कबीरधाम (छत्तीसगढ़) – जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे…

जब वर्दी ने थामा विकास का हाथ: वनांचल में IG बालाजी राव सोमावार का संवेदनशील संदेश

February 10, 2026

“कबीरधाम दौरे पर आईजी, पुलिसिंग में अनुशासन, संवेदनशीलता और पारदर्शिता पर जोर”

February 10, 2026

पदोन्नति पर बवाल, ईमानदार आईपीएस की अनदेखी से व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

January 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Demo
Most Popular

वर्दी के पीछे छिपी इंसानियत: पुलिसवालों की अनकही कहानी

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 9, 2025

सेवा के बावजूद संदेह, कर्तव्य के बावजूद आलोचना और धैर्य के बावजूद अपमान – यही है उस पुलिस की कहानी जो सब सहकर भी जनता की सुरक्षा में खड़ी है

November 12, 20252,324

CG Breaking news : “हैलो! आपके यहां बहुत गड़बड़ियां चल रही है” अफसर बनकर पत्रकारों का गैंग करता था ब्लैकमेलिंग, मास्टरमाईंड सहित चार गिरफ्तार

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 19, 2025
Our Picks

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 9 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ बरामद

February 24, 2026

जब वर्दी ने थामा विकास का हाथ: वनांचल में IG बालाजी राव सोमावार का संवेदनशील संदेश

February 10, 2026

“कबीरधाम दौरे पर आईजी, पुलिसिंग में अनुशासन, संवेदनशीलता और पारदर्शिता पर जोर”

February 10, 2026
सच का सिपाही

सच का सिपाही एक समर्पित और निष्पक्ष समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य समाज में सत्य और पारदर्शिता का प्रचार करना है। हम अपने पाठकों को ताजगी से भरपूर, सटीक और तथ्यात्मक खबरें प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे पोर्टल पर आप देश-विदेश, राजनीति, समाज, खेल, संस्कृति, पर्यावरण, और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों की खबरें और विश्लेषण पा सकते हैं।

हमारा पोर्टल हर किसी को अपनी आवाज उठाने का अवसर प्रदान करता है। यहां, आप न केवल ताजगी से भरी खबरें पा सकते हैं, बल्कि अपने विचारों और अनुभवों को भी साझा कर सकते हैं। हमारी टीम हर समय अपनी खबरों की सटीकता और प्रामाणिकता पर ध्यान देती है, ताकि हमारे पाठक विश्वसनीय जानकारी प्राप्त कर सकें।

© 2026 सच का सिपाही
  • होम
  • प्राइवेसी पालिसी
  • कांटैक्ट

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Ad Blocker Enabled!
Ad Blocker Enabled!
Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.