• होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • फैक्टचेक
  • अंदर की खबर
  • नौकरशाही
  • कारोबार
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • वायरल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • फैक्टचेक
  • अंदर की खबर
  • नौकरशाही
  • कारोबार
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • वायरल
Home»खेल»चैंपियंस ट्रॉफी में सूर्यकुमार की कमी खलेगी, वह ‘एक्स-फैक्टर’ हो सकता था: रैना
खेल

चैंपियंस ट्रॉफी में सूर्यकुमार की कमी खलेगी, वह ‘एक्स-फैक्टर’ हो सकता था: रैना

सच का सिपाहीBy सच का सिपाहीJanuary 22, 20254 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नयी दिल्ली. पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना का मानना है कि भारत को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की कमी खलेगी और वह टीम के लिए ‘एक्स फैक्टर’ साबित हो सकते थे. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी.

सूर्यकुमार और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है जिसकी घोषणा शनिवार को की गई थी. वनडे विश्व कप 2023 में खेलने वाले छह खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए. सूर्यकुमार और सिराज के अलावा जिन अन्य खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली उनमें प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर और इशान किशन शामिल हैं, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.

रैना ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा,” सूर्यकुमार विश्व कप टीम का अभिन्न अंग थे. वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो मैदान के किसी भी स्थान पर शॉट मार सकता है. वह खेल के किसी भी चरण में नौ रन प्रति ओवर की दर से रन बना सकता है. वह अपने विशेष खेल से प्रतिद्वंदी टीम पर हावी होने की क्षमता रखता है.” उन्होंने कहा,”अगर सूर्यकुमार टीम में होता तो वह एक्स फैक्टर होता. टीम को उसकी कमी खलेगी. अब जिम्मेदारी चोटी के तीन बल्लेबाजों पर होगी जो कि अभी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं. सूर्यकुमार एक ऐसा बल्लेबाज है जो किसी भी तरह की स्थिति में बल्लेबाजी कर सकता है.” रैना ने कहा कि जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर बनी अनिश्चितता और मोहम्मद शमी की लंबे समय के बाद वापसी को देखते हुए सिराज बेहतर विकल्प हो सकते थे. हालांकि उनका मानना है कि सिराज अभी टीम में जगह बना सकते हैं.

उन्होंने कहा, ”ऑस्ट्रेलिया में सिराज ने अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन आप 12 फरवरी तक टीम में बदलाव कर सकते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि अगर बुमराह पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो सिराज टीम में वापस आ सकते हैं.” रैना ने कहा , ”र्हिषत राणा ने अच्छा प्रदर्शन किया है. उसके पास अच्छी गति, अच्छा बम्पर, वेरिएशन, यॉर्कर है. वह और अर्शदीप सिंह दोनों डेथ ओवरों में गेंदबाजी कर सकते हैं लेकिन मुझे अब भी लगता है कि अगर बुमराह नहीं हैं तो सिराज बेहतर विकल्प हैं.”

बुमराह जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महीने के शुरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान हुई पीठ की ऐंठन से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं वहीं शमी ने एड़ी की चोट से उबरने के बाद विश्व कप 2023 के बाद पहली बार वनडे टीम में वापसी की है. रोहित भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे जबकि युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज शुभमन गिल को उप कप्तान नियुक्त किया गया है. रैना ने इस फैसले को दूरदर्शी कदम बताया.

उन्होंने कहा, ”गिल को सही समय पर उप-कप्तानी मिली है. वह भारतीय क्रिकेट के अगले सुपरस्टार हैं और उन्होंने वनडे में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है. रोहित जानते हैं कि एक युवा खिलाड़ी को कैसे तैयार करना है और गिल टीम के लिए क्या विशेष कर सकते हैंं.” भारत ने दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती है. पहली बार 2002 में वह श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता बना था जबकि दूसरी बार 2013 में उसने यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती थी. रैना का मानना है कि रोहित शर्मा की टीम चैंपियन बनने की क्षमता रखती है.

उन्होंने कहा,”रोहित की टीम के पास क्षमता है. सबसे महत्वपूर्ण टीम का सही संयोजन तैयार करना होगा. दुबई में पिच थोड़ा धीमा होगी लेकिन हमारी टीम किसी भी परिस्थिति में जीत हासिल करने में सक्षम है.” रैना ने भी ऋषभ पंत को भारतीय टीम में पहली पसंद का विकेटकीपर बनाने का समर्थन किया. केएल राहुल भी टीम में शामिल हैं. उन्होंने कहा, ”निश्चित रूप से पंत की विकेटकीपिंग में काफी सुधार हुआ है लेकिन 50 ओवर के प्रारूप में उसे अधिक जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा. अगर वह 40-50 गेंद तक टिक जाता है तो विरोधी टीम से मैच छीन सकता है.”

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
सच का सिपाही
  • Website

Related Posts

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का एलान…

January 22, 2025

सबालेंका, गॉफ, अल्काराज और ज्वेरेव ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में

January 22, 2025

वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराकर भारत ने शुरू किया अंडर-19 महिला विश्व कप में खिताब बचाव का अभियान

January 22, 2025

एक्सेलसेन, आन से-यंग ने इंडिया ओपन बैडमिंटन के चैंपियन बने

January 22, 2025

भारतीय महिला टीम खो-खो विश्व कप की चैंपियन बनी

January 22, 2025

दोहरे ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने हिमानी मोर से किया विवाह

January 22, 2025

1 Comment

  1. siTUGjsBgpiVOzuqKA on November 10, 2025 3:30 pm

    psYjyOdZkanBkHFuZKz

Leave A Reply

Demo
Top Posts

वर्दी के पीछे छिपी इंसानियत: पुलिसवालों की अनकही कहानी

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 9, 2025

सेवा के बावजूद संदेह, कर्तव्य के बावजूद आलोचना और धैर्य के बावजूद अपमान – यही है उस पुलिस की कहानी जो सब सहकर भी जनता की सुरक्षा में खड़ी है

November 12, 20252,324

CG Breaking news : “हैलो! आपके यहां बहुत गड़बड़ियां चल रही है” अफसर बनकर पत्रकारों का गैंग करता था ब्लैकमेलिंग, मास्टरमाईंड सहित चार गिरफ्तार

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 19, 2025
Don't Miss

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 9 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ बरामद

February 24, 2026

कबीरधाम (छत्तीसगढ़) – जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे…

जब वर्दी ने थामा विकास का हाथ: वनांचल में IG बालाजी राव सोमावार का संवेदनशील संदेश

February 10, 2026

“कबीरधाम दौरे पर आईजी, पुलिसिंग में अनुशासन, संवेदनशीलता और पारदर्शिता पर जोर”

February 10, 2026

पदोन्नति पर बवाल, ईमानदार आईपीएस की अनदेखी से व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

January 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Demo
Most Popular

वर्दी के पीछे छिपी इंसानियत: पुलिसवालों की अनकही कहानी

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 9, 2025

सेवा के बावजूद संदेह, कर्तव्य के बावजूद आलोचना और धैर्य के बावजूद अपमान – यही है उस पुलिस की कहानी जो सब सहकर भी जनता की सुरक्षा में खड़ी है

November 12, 20252,324

CG Breaking news : “हैलो! आपके यहां बहुत गड़बड़ियां चल रही है” अफसर बनकर पत्रकारों का गैंग करता था ब्लैकमेलिंग, मास्टरमाईंड सहित चार गिरफ्तार

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 19, 2025
Our Picks

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 9 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ बरामद

February 24, 2026

जब वर्दी ने थामा विकास का हाथ: वनांचल में IG बालाजी राव सोमावार का संवेदनशील संदेश

February 10, 2026

“कबीरधाम दौरे पर आईजी, पुलिसिंग में अनुशासन, संवेदनशीलता और पारदर्शिता पर जोर”

February 10, 2026
सच का सिपाही

सच का सिपाही एक समर्पित और निष्पक्ष समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य समाज में सत्य और पारदर्शिता का प्रचार करना है। हम अपने पाठकों को ताजगी से भरपूर, सटीक और तथ्यात्मक खबरें प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे पोर्टल पर आप देश-विदेश, राजनीति, समाज, खेल, संस्कृति, पर्यावरण, और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों की खबरें और विश्लेषण पा सकते हैं।

हमारा पोर्टल हर किसी को अपनी आवाज उठाने का अवसर प्रदान करता है। यहां, आप न केवल ताजगी से भरी खबरें पा सकते हैं, बल्कि अपने विचारों और अनुभवों को भी साझा कर सकते हैं। हमारी टीम हर समय अपनी खबरों की सटीकता और प्रामाणिकता पर ध्यान देती है, ताकि हमारे पाठक विश्वसनीय जानकारी प्राप्त कर सकें।

© 2026 सच का सिपाही
  • होम
  • प्राइवेसी पालिसी
  • कांटैक्ट

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Ad Blocker Enabled!
Ad Blocker Enabled!
Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.