कबीरधाम (छत्तीसगढ़) – जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने लगभग 5 करोड़ रुपये कीमत का गांजा जब्त करते हुए अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। इस कार्रवाई में एक कंटेनर वाहन को भी जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई चिल्फी थाना क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंटेनर वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में मादक पदार्थ…
Author: Sach Ka Sipahi
वनांचल में विश्वास की मिसाल: IG बालाजी राव सोमावार का कबीरधाम दौरा, पुलिसिंग को सामाजिक सरोकार से जोड़ा कबीरधाम। राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) श्री बालाजी राव सोमावार ने आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र का दौरा कर सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत संचालित शैक्षणिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का निरीक्षण किया। यह दौरा न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इससे पुलिस और आदिवासी समुदाय के बीच विश्वास, सहभागिता और सामाजिक समरसता को नई मजबूती मिली। अपने भ्रमण के दौरान IG श्री सोमावार थाना कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत वनांचल ग्राम…
आईजी राजनांदगांव रेंज ने की कबीरधाम पुलिसिंग की गहन समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव को बताया पुलिसिंग की रीढ़ ◆ पुलिस महानिरीक्षक श्री बालाजी राव सोमावार का कबीरधाम जिले का एक दिवसीय दौरा ◆ जिला पुलिस कार्यालय में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ◆ जनता केंद्रित, संवेदनशील और पेशेवर पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश ◆ वर्दी, आचरण और अनुशासन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर शून्य सहनशीलता कबीरधाम। राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक श्री बालाजी राव सोमावार द्वारा आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को कबीरधाम जिले का एक दिवसीय दौरा किया…
छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में पदोन्नति को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र को कटघरे में खड़ा कर दिया है। भारतीय पुलिस सेवा 2012 बैच के अधिकारी एवं कवर्धा के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवई ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर जिस पीड़ा और आक्रोश को शब्दों में उतारा है, उसने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या ईमानदारी अब सिस्टम में सबसे बड़ी सजा बनती जा रही है।मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में अधिकारी ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि सभी नियमों, पात्रता और सेवा रिकॉर्ड के बावजूद उन्हें जानबूझकर…
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन पीजी कॉलेज ग्राउंड, कवर्धा में किया गया, जहां कबीरधाम पुलिस यातायात द्वारा वास्तविक जीवन की परिस्थितियों पर आधारित एक सजीव, प्रभावशाली और पूर्णतः सकारात्मक झांकी का प्रदर्शन किया गया। इस झांकी का मुख्य उद्देश्य मनचले युवाओं को संदेश देना था कि सड़क पर किया गया गैर-जिम्मेदार व्यवहार न केवल उनके अपने जीवन के लिए, बल्कि समाज और परिवार के लिए भी गंभीर परिणाम लेकर आता है। झांकी में प्रतीकात्मक दृश्यों के माध्यम से यह दिखाया गया कि किस प्रकार कुछ युवक तेज गति, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी तथा नशे की स्थिति में लापरवाहीपूर्वक…
पलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के की मार्गदर्शन में जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में पुलिस चौकी पोडी के टीम द्वारा दिनांक 24.11.2025 को जुआ तथा पतासाजी के खिलाफ रेड कार्यवाही की।
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी ‘चंद घंटों’ में गिरफ्तार, पुलिस ने दिखाई अभूतपूर्व तत्परता कवर्धा (कबीरधाम)। कबीरधाम पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के एक अत्यंत गंभीर मामले में रिकॉर्ड समय में कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने त्वरित जांच और धरपकड़ अभियान चलाकर पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में पहला कदम उठाया है। क्या है मामला? थाना सिटी कोतवाली, कवर्धा क्षेत्र की एक नाबालिक बालिका ने अपने परिजनों के साथ पुलिस में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता…
🚨 कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता: अवैध शराब सप्लायर गिरफ्तार 🚨 YouTube Linke:- https://youtube.com/shorts/ZpBvSJmSzOc?feature=shared कबीरधाम। जिला पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में नौ महीने से फरार चल रहे मुख्य आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ सोनू सारीवान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में देसी शराब की आपूर्ति करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य था और पंचायत चुनाव के दौरान भी शराब पहुंचाने में शामिल रहा। मामले का घटनाक्रम यह मामला 07-08 फरवरी 2025 की रात का है, जब कुकदुर क्षेत्र के तेलियापानी धोबे घाट के पास एक बोलेरो (CG 10 P 6651) लावारिस हालत…
कानून व्यवस्था का भार और पुलिस की सीमाएँहर आयोजन की सफलता के पीछे पुलिस की अनकही कहानी किसी भी बड़े आयोजन—चाहे वह धार्मिक हो, सांस्कृतिक हो या राजकीय—की सफलता का सबसे मौन, सबसे अनदेखा योगदान पुलिस का होता है। मंच पर जहां उत्सव का माहौल होता है, वहीं पर्दे के पीछे पूरी व्यवस्था को संभालने का भार पुलिस के कंधों पर होता है। भीड़, यातायात, सुरक्षा और अनुशासन—इन चारों का संतुलन बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता।हाल ही में ग्राम घुघरीखुर्द, जिला कबीरधाम में आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा जी की शिवपुराण कथा इसका उत्कृष्ट उदाहरण रही। प्रसिद्ध कथा वाचक…
धमतरी की घटना चेतावनी है—अगर अब भी नहीं जागे तो यह जहर हर मोहल्ले में फैल जाएगा धमतरी की घटना सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं, बल्कि समाज को हिला देने वाला सच है। अब नशे का रूप बदल चुका है। शराब तो लंबे समय से समस्या रही है, लेकिन अब सूखा नशा—ड्रग्स, पाउडर, गांजा और सिंथेटिक नशे—तेजी से फैल रहे हैं। यह नशा ज्यादा खतरनाक है क्योंकि यह छुपकर, कॉलेजों और मोहल्लों के भीतर, सीधे युवाओं की नसों में उतर रहा है। आज जिन तीन युवकों पर हत्या का आरोप है, वे उसी रास्ते के शिकार हैं जहाँ…