• होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • फैक्टचेक
  • अंदर की खबर
  • नौकरशाही
  • कारोबार
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • वायरल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • फैक्टचेक
  • अंदर की खबर
  • नौकरशाही
  • कारोबार
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • वायरल
Home»मनोरंजन»अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाला बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
मनोरंजन

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाला बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

सच का सिपाहीBy सच का सिपाहीJanuary 22, 20256 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

मुंबई. मुंबई की एक अदालत ने रविवार को सैफ अली खान पर हमला मामले में गिरफ्तार एक व्यक्ति को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय साजिश से संबंधित अभियोजन पक्ष की दलील को खारिज नहीं किया जा सकता है. पुलिस ने अदालत को बताया कि कथित हमलावर बांग्लादेशी नागरिक है, और उसके कृत्य के पीछे के मकसद का पता लगाने की जरूरत है. पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद (30) को दोपहर डेढ़ बजे बांद्रा में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत के सामने पेश किया.

पुलिस ने अदालत को बताया कि कथित हमलावर भारत में अवैध रूप से रहने वाला एक बांग्लादेशी नागरिक था और उसके कृत्य के पीछे के मकसद का पता लगाने की जरूरत है. पुलिस ने अदालत से यह भी कहा कि उन्हें यह पता लगाने की जरूरत है कि इस मामले का संबंध किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश से है या नहीं. हालांकि, बचाव पक्ष के वकील संदीप डी शेरखाने ने तर्क दिया कि उनका मुवक्किल कई वर्षों से देश में रह रहा है और उसके पास (देश में रहने के लिए) महत्वपूर्ण दस्तावेज है, और उसका परिवार भी भारत में रह रहा है.
बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि अभिनेता सैफ अली खान की मौजूदगी के कारण इस मामले को तूल दिया गया है.

हालांकि, पुलिस ने यह कहते हुए 14 दिन की हिरासत की मांग की कि मामला सिर्फ एक अभिनेता के बारे में नहीं है बल्कि इसमें एक क्रूर हमला शामिल है. पुलिस ने अदालत को यह भी बताया कि जांच प्राथमिक चरण में है. जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि हमले में खान को गंभीर चोटें आईं, जिसमें चाकू के ब्लेड के एक हिस्से का उनके शरीर में धंसना शामिल है.

पुलिस ने अदालत को बताया कि चाकू तीन हिस्सों में टूट गया जिसके दो हिस्से मिल गए हैं, जबकि तीसरा हिस्सा आरोपी से बरामद किया जाना बाकी है. पुलिस ने कहा कि घटना के समय आरोपी ने जो कपड़े पहने थे उनपर खून के धब्बे होंगे और जांच के हिस्से के रूप में ये कपड़े जब्त करने की जरूरत है. जांच अधिकारी ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की आवश्यकता है कि आरोपी अभिनेता के घर में कैसे दाखिल हुआ और हमले के पीछे का मकसद क्या था. हालांकि, बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि शहजाद को न्यायिक हिरासत में भेजा जाना चाहिए.

रिकॉर्ड पर मौजूद दस्तावेजों पर गौर करने के बाद पुलिस की दलील को स्वीकार करते हुए अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा लगाए गए अंतरराष्ट्रीय साजिश के आरोप को ”असंभव नहीं कहा जा सकता.” अदालत ने कहा, ”मुझे लगता है कि आरोपियों के खिलाफ आरोप सही हैं. इसलिए मामले की जांच के लिए पुलिस को पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए. पांच दिन की पुलिस हिरासत उचित है.”

सैफ पर हमला मामले का आरोपी बांद्रा बस स्टॉप पर जाकर सो गया था: पुलिस अधिकारी
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हुए हमले के मामले में रविवार को गिरफ्तार किया गया व्यक्ति घटना वाले दिन सुबह सात बजे तक बांद्रा में था और वहां एक बस ‘स्टॉप’ पर सोया था. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को आज दिन में निकटवर्ती ठाणे शहर से गिरफ्तार किया गया था. आरोपी एक बांग्लादेशी नागरिक है जिसने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद अपना नाम बदलकर बिजॉय दास रख लिया था.

पुलिस ने कहा कि वह 16 जनवरी को तड़के चोरी के इरादे से बांद्रा में ‘सतगुरु शरण’ बिल्डिंग में स्थित बॉलीवुड स्टार के फ्लैट में घुसा था. अधिकारी ने कहा, ”वह घटना के बाद 16 जनवरी की सुबह सात बजे तक बांद्रा पश्चिम में पटवर्धन गार्डन के पास एक बस स्टॉप पर सोया हुआ था. बाद में वह ट्रेन में सवार हुआ और वर्ली (मध्य मुंबई) पहुंचा.” अधिकारी ने कहा, ”हमारी जांच में पाया गया है कि वह सातवीं-आठवीं मंजिल तक सीढि.यां चढ़कर गया, फिर ‘डक्ट’ क्षेत्र में प्रवेश किया और वहां लगी पाइप के सहारे 12वीं मंजिल पर पहुंचा और बाथरूम की खिड़की के माध्यम से अभिनेता के फ्लैट में घुस गया. फिर वह बाथरूम से बाहर आया, जहां उसे अभिनेता के स्टाफ ने देखा लिया. इसके बाद घटनाक्रम शुरू हुआ जिसकी परिणति हमले के रूप में हुई.” अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने घर की एक घरेलू सहायिका (आया) के साथ बहस करना शुरू कर दिया और एक करोड़ रुपये की मांग की. उन्होंने कहा कि हंगामा सुनकर सैफ अली खान वहां पहुंचे और उन्होंने उसे सामने से पकड़ लिया.

अधिकारी ने कहा, ”आरोपी चौंक गया और उसने खान की पीठ में चाकू से हमला कर दिया. बाद में खान ने यह सोचकर फ्लैट बंद कर दिया कि आरोपी अंदर फंस गया है. हालांकि, आरोपी उसी क्षेत्र से भागने में सफल रहा जहां से वह घुसा था. हमने उसके बैग से एक हथौड़ा, पेचकस, नायलॉन की रस्सी और अन्य सामग्री बरामद की है.” अधिकारी ने बताया कि इन चीजों से पुलिस को संदेह होता है कि उसका आपराधिक इतिहास हो सकता है.

अधिकारी ने कहा कि टेलीविजन पर प्रसारित खबरों और सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ी पोस्ट देखने के बाद ही आरोपी को पता चला कि उसने एक बॉलीवुड अभिनेता पर हमला किया है. इस बीच एक अन्य अधिकारी ने दावा किया कि शहजाद को भागने का समय मिल गया क्योंकि बांद्रा पुलिस थाने का एक जांचकर्मी खान की इमारत के सीसीटीवी डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) लेकर चला गया और इसे मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के साथ साझा नहीं किया गया.

इससे पहले दिन में, पुलिस ने कहा कि शहजाद दक्षिणी बांग्लादेश के झालोकथी, जिसे झालाकाथी भी कहा जाता है, का रहने वाला है. आरोपी ने बताया कि वह पिछले पांच महीने से मुंबई में था और इस दौरान उसने एक ‘हाउसकीपिंग एजेंसी’ सहित कई जगह छोटे-मोटे काम किए.

अधिकारी ने कहा, ”आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 311 (गंभीर चोट पहुंचाने या हत्या के इरादे से चोरी या डकैती), 331 (4) (घर में तोड़फोड़) और अन्य अपराधों के साथ-साथ पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाया गया है. अधिकारी ने कहा कि इस बात की विस्तृत जांच शुरू हो गई है कि वह अवैध रूप से देश में कैसे दाखिल हुआ, उसके पास किस तरह के दस्तावेज हैं और उसने उन्हें कैसे हासिल किया. आज दोपहर बांद्रा की अदालत में पेश किए जाने के बाद आरोपी को 24 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

अदालत ने कहा कि इस मामले में पुलिस की अंतरराष्ट्रीय साजिश की दलील को खारिज नहीं किया जा सकता. पुलिस ने अदालत को बताया कि कथित हमलावर बांग्लादेशी नागरिक था और वारदात के पीछे के मकसद का पता लगाने की जरूरत है. पुलिस ने अदालत से यह भी कहा कि उसे यह पता लगाने की जरूरत है कि इस मामले का संबंध किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश से तो नहीं है. सैफ (54) पर बृहस्पतिवार को बांद्रा में ‘सतगुरु शरण’ बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित उनके घर में घुसकर हमलावर ने उन पर चाकू से किए वार किए थे. इसके बाद सैफ को लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी चार-पांच घंटे तक सर्जरी की गई.

 

 

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
सच का सिपाही
  • Website

Related Posts

जेसिका अल्बा ने 16 साल बाद कैश वॉरेन से तलाक लिया

January 22, 2025

तिरुपति में फिल्म के प्रदर्शन से पहले ‘भेड़’ की बलि देने पर एक तेलुगु अभिनेता के प्रशंसक गिरफ्तार

January 22, 2025

कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ ने दो दिनों में कमाए 7.39 करोड़ रुपये

January 22, 2025

बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी कन्नड़ फिल्म ‘वाघाचिपानी’

January 22, 2025

करणवीर मेहरा ने जीती बिग बॉस 18 की ट्रॉफी…

January 22, 2025

अभिनेता योगेश महाजन का निधन, मराठी फिल्म कई टीवी सीरियल में किया काम…

January 22, 2025
Leave A Reply

Demo
Top Posts

वर्दी के पीछे छिपी इंसानियत: पुलिसवालों की अनकही कहानी

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 9, 2025

सेवा के बावजूद संदेह, कर्तव्य के बावजूद आलोचना और धैर्य के बावजूद अपमान – यही है उस पुलिस की कहानी जो सब सहकर भी जनता की सुरक्षा में खड़ी है

November 12, 20252,324

CG Breaking news : “हैलो! आपके यहां बहुत गड़बड़ियां चल रही है” अफसर बनकर पत्रकारों का गैंग करता था ब्लैकमेलिंग, मास्टरमाईंड सहित चार गिरफ्तार

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 19, 2025
Don't Miss

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 9 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ बरामद

February 24, 2026

कबीरधाम (छत्तीसगढ़) – जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे…

जब वर्दी ने थामा विकास का हाथ: वनांचल में IG बालाजी राव सोमावार का संवेदनशील संदेश

February 10, 2026

“कबीरधाम दौरे पर आईजी, पुलिसिंग में अनुशासन, संवेदनशीलता और पारदर्शिता पर जोर”

February 10, 2026

पदोन्नति पर बवाल, ईमानदार आईपीएस की अनदेखी से व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

January 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Demo
Most Popular

वर्दी के पीछे छिपी इंसानियत: पुलिसवालों की अनकही कहानी

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 9, 2025

सेवा के बावजूद संदेह, कर्तव्य के बावजूद आलोचना और धैर्य के बावजूद अपमान – यही है उस पुलिस की कहानी जो सब सहकर भी जनता की सुरक्षा में खड़ी है

November 12, 20252,324

CG Breaking news : “हैलो! आपके यहां बहुत गड़बड़ियां चल रही है” अफसर बनकर पत्रकारों का गैंग करता था ब्लैकमेलिंग, मास्टरमाईंड सहित चार गिरफ्तार

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 19, 2025
Our Picks

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 9 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ बरामद

February 24, 2026

जब वर्दी ने थामा विकास का हाथ: वनांचल में IG बालाजी राव सोमावार का संवेदनशील संदेश

February 10, 2026

“कबीरधाम दौरे पर आईजी, पुलिसिंग में अनुशासन, संवेदनशीलता और पारदर्शिता पर जोर”

February 10, 2026
सच का सिपाही

सच का सिपाही एक समर्पित और निष्पक्ष समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य समाज में सत्य और पारदर्शिता का प्रचार करना है। हम अपने पाठकों को ताजगी से भरपूर, सटीक और तथ्यात्मक खबरें प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे पोर्टल पर आप देश-विदेश, राजनीति, समाज, खेल, संस्कृति, पर्यावरण, और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों की खबरें और विश्लेषण पा सकते हैं।

हमारा पोर्टल हर किसी को अपनी आवाज उठाने का अवसर प्रदान करता है। यहां, आप न केवल ताजगी से भरी खबरें पा सकते हैं, बल्कि अपने विचारों और अनुभवों को भी साझा कर सकते हैं। हमारी टीम हर समय अपनी खबरों की सटीकता और प्रामाणिकता पर ध्यान देती है, ताकि हमारे पाठक विश्वसनीय जानकारी प्राप्त कर सकें।

© 2026 सच का सिपाही
  • होम
  • प्राइवेसी पालिसी
  • कांटैक्ट

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Ad Blocker Enabled!
Ad Blocker Enabled!
Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.