• होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • फैक्टचेक
  • अंदर की खबर
  • नौकरशाही
  • कारोबार
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • वायरल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • फैक्टचेक
  • अंदर की खबर
  • नौकरशाही
  • कारोबार
  • खेल
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • वायरल
Home»देश-विदेश»ट्रंप के फैसलों से बढ़ी मुश्किलें: 18 हजार भारतीय अमेरिका छोड़ने को मजबूर; H1-B वीजा सख्ती से नौकरी पाना होगा कठिन
देश-विदेश

ट्रंप के फैसलों से बढ़ी मुश्किलें: 18 हजार भारतीय अमेरिका छोड़ने को मजबूर; H1-B वीजा सख्ती से नौकरी पाना होगा कठिन

सच का सिपाहीBy सच का सिपाहीJanuary 23, 20254 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Donald Trump Policy Impact: डोनाल्ड ट्रम्प के नए फैसलों ने अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। जन्मजात नागरिकता खत्म करने और H1-B वीजा पर सख्ती का सीधा असर भारतीय प्रवासियों पर पड़ेगा। जानें किन नीतियों से प्रभावित होंगे भारतीय।

डोनाल्ड ट्रम्प के नए फैसलों ने अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।

  • Published: 22 Jan 2025, 08:23 AM IST
  • Last Updated: 22 Jan 2025, 08:31 AM IST

Donald Trump Policy Impact:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नए फैसलों ने अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई। जन्मजात नागरिकता खत्म करने और H1-B वीजा पर सख्त नियम लागू करने का सीधा असर भारतीय प्रवासियों पर पड़ेगा। ट्रम्प के इस कदम से न केवल भारतीय बच्चों को अमेरिकी नागरिकता से वंचित किया जाएगा, बल्कि योग्य पेशेवरों के लिए अमेरिका में नौकरी पाना भी कठिन हो सकता है। इन फैसलों से अमेरिका में बसे भारतीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।

धमाकेदार फैसलों से ट्रंप का आगाज

डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत धमाकेदार फैसलों से की। शपथ लेने के महज 6 घंटे के भीतर उन्होंने जो बाइडेन के 78 नीतिगत फैसलों को पलट दिया। इन फैसलों में अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने और जन्मजात नागरिकता खत्म करने जैसे कड़े आदेश शामिल हैं। इस आदेश के बाद अब 18 हजार से ज्यादा भारतीयों को अमेरिका छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसके अलावा, ट्रंप ने अमेरिका को WHO और पेरिस जलवायु समझौते से बाहर निकालने की भी घोषणा की। इन फैसलों से अमेरिका की नीतियों में व्यापक बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। ट्रम्प ने कहा कि यह कदम अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के लिए जरूरी थे।

क्या है अमेरिका में नागरिकता का नया नियम?

ट्रम्प ने अपने कार्यकाल के पहले दिन ही जन्मजात नागरिकता (Birth Right Citizenship) खत्म करने का ऐलान कर दिया। यह कानून 150 सालों से अमेरिकी संविधान के तहत लागू था। अब केवल उन्हीं बच्चों को नागरिकता दी जाएगी, जिनके माता-पिता अमेरिकी नागरिक या ग्रीन कार्ड धारक होंगे। ट्रम्प के इस फैसले का मुख्य उद्देश्य अवैध प्रवासियों और बर्थ टूरिज्म को रोकना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आदेश 30 दिनों बाद लागू होगा और इसका असर भारतीय समुदाय की आने वाली पीढ़ी पर भी पड़ेगा। प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार, 2022 में 16 लाख भारतीय बच्चों ने इस कानून के तहत नागरिकता पाई थी।

H1-B वीजा को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रम्प ने H1-B वीजा (H1-B Visa) को लेकर अपनी नई रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को केवल ‘काबिल और योग्य’ लोगों की जरूरत है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रम्प ने बताया कि यह वीजा केवल तकनीकी और पेशेवर क्षेत्रों तक सीमित नहीं होगा, बल्कि अन्य क्षेत्रों जैसे वेटर, वाइन एक्सपर्ट और होटल स्टाफ के लिए भी लागू होगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि गुणवत्तापूर्ण विदेशी पेशेवरों की एंट्री से अमेरिकी व्यवसायों का विस्तार होगा। हालांकि, इस नीति का ट्रम्प के समर्थकों में मिलाजुला असर देखने को मिला है।

अवैध प्रवासियों के एंट्री पर रोक

ट्रम्प ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कड़ी नीति अपनाते हुए उनकी एंट्री पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। अमेरिका के दक्षिणी बॉर्डर पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। साथ ही, उन लोगों पर भी नजर रखी जाएगी जो अस्थायी वीजा लेकर अमेरिका में रह रहे हैं। ट्रम्प का कहना है कि अवैध प्रवासियों की मौजूदगी अमेरिकी नागरिकों के लिए आर्थिक और सामाजिक खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि इन कदमों से देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

इमिग्रेशन नीतियां बदलने का भी होगा असर

ट्रंप प्रशासन की प्रवास नीति में बदलाव होने की संभावना है, जो भारतीय पेशेवरों और छात्रों के लिए अमेरिका में अवसरों को सीमित कर सकती है। इससे भारतीयों के लिए अमेरिका में बसने और काम करने की संभावनाएँ कम हो सकती हैं।अगर ट्रंप की इन सभी नीतियों पर गौर करें तो यह अमेरिका में रहने वाले या अमेरिका जाने की इच्छा रखने वाले भारतीयों के लिहाज से नहीं है। ट्रंप की वापसी से अमेरिकी-भारतीय संबंधों में जटिलताएं बढ़ सकती हैं। इससे भारतीय समुदाय के लिए मुश्किलें पैदा हो सकती हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
सच का सिपाही
  • Website

Related Posts

बेमतलब की परीक्षा : पूरक में फेल हुए छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश, पहली बार मई में अतिरिक्त कक्षाएं

February 5, 2025

IT का शिकंजा : रायपुर और धमतरी जिले में दी दबिश, कारोबारियों के स्टॉक और दस्तावेजों की कर रहे जांच

February 5, 2025

गंगालूर क्षेत्र में IED ब्लास्ट : गश्त पर निकली सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम आई चपेट में, तीन जवान घायल

February 5, 2025

दवा घोटाला : मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को किया गया कोर्ट में पेश, 6 दिन की मिली रिमांड

February 5, 2025

नेशनल गेम्स में भाग लेगी मॉडर्न पेंटाथेलॉन टीम: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने खिलाड़ियों को बांटे किट, दीं शुभकामनाएं

February 5, 2025

कांग्रेसी नेता का हाईवोल्टेज ड्रामा : नामांकन फॉर्म लेने के लिए सचिव पर बना रहे थे दबाव, मना करने पर की गाली- गलौज 

February 5, 2025
Leave A Reply

Demo
Top Posts

वर्दी के पीछे छिपी इंसानियत: पुलिसवालों की अनकही कहानी

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 9, 2025

CG Breaking news : “हैलो! आपके यहां बहुत गड़बड़ियां चल रही है” अफसर बनकर पत्रकारों का गैंग करता था ब्लैकमेलिंग, मास्टरमाईंड सहित चार गिरफ्तार

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 19, 2025

छत्तीसगढ़ में अब नकली नक्सली, अधिकारियों और ठेकेदारों से वसूली के लिए लगाते थे बैनर पोस्टर..फिर..

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 1, 2025
Don't Miss

Braking news :- LLB पास नक्सली बानु पर 45 लाख का इनाम! ऐसी है उसकी खौफनाक क्राइम कुंडली

April 1, 2025

Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. सोमवार को…

ब्लड बैंक में मारपीट और तोड़फोड़: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, BNS की कड़ी धाराएं जोड़ी गईं

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUApril 1, 2025

नक्सलियों को लगेगा तगड़ा झटका! अब खुद अमित शाह आएंगे छत्तीसगढ़, माओवादियों के पास सिर्फ दो रास्ते

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUApril 1, 2025

राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ सदन को किया संबोधित, कहा-‘नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम अंतिम दौर में’

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 24, 2025
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Demo
Most Popular

वर्दी के पीछे छिपी इंसानियत: पुलिसवालों की अनकही कहानी

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 9, 2025

CG Breaking news : “हैलो! आपके यहां बहुत गड़बड़ियां चल रही है” अफसर बनकर पत्रकारों का गैंग करता था ब्लैकमेलिंग, मास्टरमाईंड सहित चार गिरफ्तार

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 19, 2025

छत्तीसगढ़ में अब नकली नक्सली, अधिकारियों और ठेकेदारों से वसूली के लिए लगाते थे बैनर पोस्टर..फिर..

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUMarch 1, 2025
Our Picks

Braking news :- LLB पास नक्सली बानु पर 45 लाख का इनाम! ऐसी है उसकी खौफनाक क्राइम कुंडली

April 1, 2025

ब्लड बैंक में मारपीट और तोड़फोड़: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, BNS की कड़ी धाराएं जोड़ी गईं

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUApril 1, 2025

नक्सलियों को लगेगा तगड़ा झटका! अब खुद अमित शाह आएंगे छत्तीसगढ़, माओवादियों के पास सिर्फ दो रास्ते

Sponsor: TIKANAND KHARANSHUApril 1, 2025
सच का सिपाही

सच का सिपाही एक समर्पित और निष्पक्ष समाचार पोर्टल है, जिसका उद्देश्य समाज में सत्य और पारदर्शिता का प्रचार करना है। हम अपने पाठकों को ताजगी से भरपूर, सटीक और तथ्यात्मक खबरें प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे पोर्टल पर आप देश-विदेश, राजनीति, समाज, खेल, संस्कृति, पर्यावरण, और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों की खबरें और विश्लेषण पा सकते हैं।

हमारा पोर्टल हर किसी को अपनी आवाज उठाने का अवसर प्रदान करता है। यहां, आप न केवल ताजगी से भरी खबरें पा सकते हैं, बल्कि अपने विचारों और अनुभवों को भी साझा कर सकते हैं। हमारी टीम हर समय अपनी खबरों की सटीकता और प्रामाणिकता पर ध्यान देती है, ताकि हमारे पाठक विश्वसनीय जानकारी प्राप्त कर सकें।

© 2025 सच का सिपाही
  • होम
  • प्राइवेसी पालिसी
  • कांटैक्ट

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Ad Blocker Enabled!
Ad Blocker Enabled!
Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.